फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Announcement of Padma Shri award to Virendra Pahalwan

विरेंद्र पहलवान को पद्मश्री अवार्ड, तीन बार ओलंपिक में जीत चुके स्वर्ण पदक

Tue, 26 Jan 2021 09:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 26 Jan 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
Announcement of Padma Shri award to Virendra Pahalwan
विरेंद्र पहलवान। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के झज्जर के सासरौली गांव निवासी मूक बधिर ओलंपिक में तीन बार स्वर्ण व एक बार रजत पदक जीतने वाले विरेंद्र पहलवान को सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड देने की घोषणा की है। अब पांचवीं बार मूक बधिर ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप-2021 की तैयारी में जुए हुए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में महाबली सतपाल पहलवान के पास वह अभ्यास कर रहे हैं। पहलवान की सफलता पर उन्हें सरकार की तरफ से कई अवॉर्डों से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं राष्ट्रपति की तरफ से उन्हें अर्जुन अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी पहलवान को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन


तीन बार जीता स्वर्ण
विरेंद्र पहलवान फिलहाल दिल्ली में रहकर तैयारी करते हैं। विरेंद्र पहलवान 2005 में ऑस्ट्रेलिया में हुए मूक बधिर ओलंपिक में स्वर्ण पदक, चीन में वर्ष 2009 में कांस्य पदक, सोफिया में 2013 में स्वर्ण पदक, वर्ष 2017 में तुर्की में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भी कई पदक जीत चुके हैं। विरेंद्र व बलवान दो भाई हैं। जो परिवार सहित दिल्ली में ही रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed