फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ankush stood first in block level talent search program in music

Jhajjar-Bahadurgarh News: खंड स्तरीय टैलेंट सर्च कार्यक्रम संगीत में अंकुश रहा प्रथम

Thu, 28 Nov 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ankush stood first in block level talent search program in music
27jjrp25- झज्जर। राजकीय स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता स्टॉफ के साथ। स्त्रोत- ​शिक्षा व
झज्जर। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में समग्र शिक्षा के तत्वावधान में खंड स्तरीय टैलेंट सर्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नंदलाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के ओवरऑल इंचार्ज प्रधानाचार्य जोगिंद्र रहे। कार्यक्रम की नोडल ऑफिसर रेखा बालियान ने बताया कि प्रतियोगिता को छठी से आठवीं और नौवी से 12वीं, दो श्रेणियाें में विभाजित किया था।। छठी से आठवीं तक के चार म्यूजिक, विजुअल आर्ट्स, डांस और थिएटर शामिल थे।
इसी प्रकार दूसरी श्रेणी में लड़कियों के लिए ग्रुप डांस और लड़कों के लिए ग्रुप सॉन्ग था। लड़कों की थिएटर प्रतियोगिता में कबलाना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सम्राट, लड़कियों में कन्या हाई स्कूल जहांगीरपुर की भावना ने पहला स्थान पाया। विजुअल आर्ट में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जर की पवनी कक्षा सातवीं ने लड़कियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल के सुशांत ने लड़कों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस के अंतर्गत पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुजाना के पुनीत व अंशिका गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। म्यूजिक में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुजाना के अंकुश व गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल माछरौली की गोपिका प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

9 से 12 तक की श्रेणी में ग्रुप डांस में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माछरौली की पायल व उसके ग्रुप ने बाजी मारी और प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोक हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग में पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुजाना के जतिन व उसके ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका बीआरपी संजय, मीना, मंजेश, सोनिया, प्रवक्ता ज्योति, राखी मंजू , सरिता, स्वाति, परीक्षित, गीता ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed