फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ankush Ahari defeated Sonu, won the riot of Buddha Mata Fair

सोनू को हरा अंकुश अहरी ने जीता बुद्धो माता मेले का दंगल

Wed, 23 Mar 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ankush Ahari defeated Sonu, won the riot of Buddha Mata Fair
साल्हावास, झज्जर। सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वाह करते हुए साल्हावास क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों ने लडायन गांव में स्थित बुद्धो माता के मंदिर में पूजा अर्चना कर परिवार के लिए मंगल कामना की। वहीं दंगल का भी आयोजन किया गया। जिसमें सोनू पहलवान को हराकर अंकुश अहरी ने कुश्ती जीती। वहीं शहर में माता गेट में स्थित बुद्धो माता के मंदिर में भी सुबह से पूजा अर्चना का दौर जारी रहा। दोनों स्थानों पर लगे मेलों में बच्चों व महिलाओं जमकर खरीदारी भी की।
विज्ञापन

होली के बाद आए पहले बुधवार को होने वाली इस पूजा अर्चना के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे। प्रधान रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन का बेहतरीन सहयोग रहा है। मंदिर कमेटी की ओर से प्रधान रणवीर सिंह ने थाना प्रभारी रामकरण दहिया थाना का मंदिर कमेटी व लडायन गांव की तरफ से आभार जताया। बुद्धो माता मंदिर में सेवा कर रहे पुजारी सतीश का कहना है कि सदियों से चली आ रही परंपराएं विश्वास और श्रद्धा के साथ जुड़ी होती है।
विज्ञापन

बुद्धो माता के मेले में शाम के समय दंगल का भी आयोजन किया गया। पहली कुश्ती के लिए एक लाख रुपये व दूसरी कुश्ती के लिए 51 हजार और तीसरी कुश्ती के लिए 31 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पहली कुश्ती साहिल ईमलोटा व संजय जैलाफ जिला महेंद्रगढ़ के बीच हुई जिसमें दोनों ही पहलवान बराबरी पर रहे। इस कुश्ती के लिए मुख्य अतिथि पूर्व एसीपी राजबीर जाखड़ ने हाथ मिलवाया। दूसरी कुश्ती अंकुश अहरी व सोनू नौगांवा के बीच हुई। जिसमें अंकुश अहरी ने सोनू नौगांवा को पराजित कर जीत हासिल की। तीसरी कुश्ती विशाल झांसवा व काला छारा के बीच हुई। जिसमें विशाल झांसवा विजयी रहे। इस अवसर पर पूर्व एसीपी राजबीर जाखड़ व जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश जाखड़, समाजसेवी सोमबीर जाखड़, वार्ड 13 से पार्षद माया देवी, बुद्ध माता मंदिर कमेटी के प्रधान रणवीर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार, कमेटी सदस्य ईश्वर सिंह, रामकिशन, सत्यवीर, कुलदीप नंबरदार, सतपाल, राजपाल, दिलबाग, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed