{"_id":"65a55de32e542c905f08e1f4","slug":"ankit-used-to-contact-his-brother-from-jail-through-social-media-app-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7219-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सोशल मीडिया एप से अंकित जेल से करता था अपने भाई से संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सोशल मीडिया एप से अंकित जेल से करता था अपने भाई से संपर्क
Mon, 15 Jan 2024 10:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी एसटीएफ टीम के साथ।स्त्रोत स्वयं
झज्जर। बेरी-कलानौर रोड पर जेएलएन नहर के पास अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपियों ने एसटीएफ की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी अरुण ने एसटीएफ को बताया कि पंजाब जेल में बंद उसका ममेरा भाई अंकित सेरसा व उसका साथी दीपक मुंडी सोशल मीडिया के दो एप से उससे और उसके साथी प्रवीण से संपर्क करता था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
आरोपी अरुण ने एसटीएफ को बताया कि दिसंबर से लगातार दोनों के संपर्क में था। दिसंबर में अंकित सेरसा का उसके पास एप के माध्यम से प्रवीण के नंबर पर फोन आया था। उसने बताया था कि उसे कोई लड़का हथियार देकर जाएगा। उसने हथियार अपने पास रखने को कहा था। अंकित ने कहा था कि वह या दीपक मुंडी उससे बात करते रहेंगे। यह हथियार किसे देने हैं, उसके बारे में बताएंगे। इसके बाद अरुण और प्रवीण की बातें जेल में बंद अंकित से हाेती रही। 11 जनवरी को अरुण के पास अंकित का फोन आया था। उसने फोन कर 3 में से एक हथियार केएमपी पुल के नीचे एक युवक को देने को कहा था। इस पर वह हथियार अरुण और प्रवीण मोटरसाइकिल पर देने के लिए गए थे। रविवार को बाकी बचे दोनों हथियार अंकित व दीपक मुंडी के कहे अनुसार शिवकुमार व आशीष को नहर क पास देने थे, लेकिन एसटीएफ ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक गाड़ी, एक मोटरसाइकिल व दो हथियार बरामद किए हैं। इन हथियारों की कीमत मार्केट में 80-80 हजार रुपये बताई जा रही है।
कोई हथियार छीन न ले, इसलिए दो अन्य साथियों को ले गए साथ
पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि हथियार देने के बारे में उन्होंने अपने साथी राहुल व हर्ष को बताया था। उसके बाद वे चारों हथियार लेकर देने आए थे। उनको डर था कि कोई उनसे यह हथियार छीन न ले। फिलहाल पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि आगे यह हथियार कहां पहुंचाने थे या क्या करना था, उस बारे में उसे व प्रवीण को कोई जानकारी नहीं दी गई, लेकिन शिव कुमार व आशीष को हथियार सप्लाई किए जाने बारे जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
एसटीएफ पंजाब पुलिस से आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी
इस मामले में अब एसटीएफ टीम पंजाब जेल में बंद अंकित शेरसा और उसके साथी दीपक मुंडी को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी ताकि हथियारों व वारदात के बारे में और जानकारी हासिल की जा सके।