फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Animal lovers filed a complaint with the municipal council, demanding action against the contractor.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुत्तों को पकड़ने का विरोध, नगर परिषद ने रोका काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Animal lovers filed a complaint with the municipal council, demanding action against the contractor.
फोटो 51: नगर परिषद अधिकारियों को शिकायत देते जीव प्रेमी। संवाद
बहादुरगढ़। कुत्तों के बधियाकरण को लेकर लगातार तीसरे दिन विरोध जारी रहा। सोमवार को सेक्टर-6 में कुत्ते पकड़ने पहुंची टीम का जीव प्रेमियों ने विरोध किया। उन्होंने एनिमल बर्थ कंट्रोल नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए। गाड़ी मानकों पर खरी न उतरने और चालक के पास लाइसेंस न होने से विवाद बढ़ा।
विज्ञापन

हालात को देखते हुए नगर परिषद ने अभियान को फिलहाल दो दिन के लिए रोक दिया है।
वहीं जीव प्रेमियों ने दयानंद नगर से कुत्तों को रोहतक ले जाने के विरोध में नगर परिषद को लिखित शिकायत दी है। इससे पहले उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी। जीव प्रेमियों ने कुत्तों को ले जाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जीव प्रेमी मंजीत सहरावत, कविता, शालू ने बताया कि वे शहर में अपने खर्च पर दो हजार कुत्तों का बधियाकरण करवा चुके हैं। ऐसे में नगर परिषद की ओर से कुत्तों के बधियाकरण कार्य में इन कुत्तों को छोड़ने की मांग की गई है। 27 दिसंबर को दयानंद नगर और बस स्टैंड से 25 कुत्तों को पकड़ा था जिनमें 15 कुत्ते दयानंद नगर से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद को दी लिखित शिकायत में बताया कि दयानंद नगर से हिंदू सुरक्षा बल ट्रस्ट की ओर से करीब 15 कुत्तों को पकड़ा गया है। कुत्तों को बधियाकरण के लिए रोहतक ले जाया गया है। यह एनिमल बर्थ कंट्रोल के खिलाफ है। नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

दरअसल जीव प्रेमियों ने रविवार को सेक्टर-9 चौकी पुलिस को भी शिकायत दी थी। नगर परिषद के सचिव प्रवीण छिकारा ने बताया कि जीव प्रेमियों की शिकायत आई है। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुत्तों के बधियाकरण कार्य को लेकर लगातार तीसरे दिन विरोध जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed