फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Angry traders staged a protest over the murder of the young man

युवक की हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने दिया धरना

Sun, 31 Oct 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Angry traders staged a protest over the murder of the young man
लोगों को समझाते डीएसपी राहुल देव। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर में शुक्रवार रात के समय हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाले युवक की गोलियां मारकर हत्या करने व उसी दौरान एक दुकानदार से थैला छीनने के मामले से आक्रोशित व्यापारी शहर के आंबेडकर चौक पर धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलने पर डीएसपी राहुल देव मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे एसपी को मौके पर बुलाने और ठोस आश्वासन देने के बाद ही धरना उठाने की मांग पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे से शहर के व्यापारी आंबेडकर चौक पर धरना देकर बैठे रहे।
विज्ञापन

पुलिस के अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे, लेकिन वह अपनी बात पर अड़े रहे। इसके बाद एसपी वसीम अकरम आंबेडकर चौक पर पहुंचे और उन्होंने 24 घंटे में मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी वहां से उठे। इन लोगों में कई पूर्व व निवर्तमान पार्षद भी शामिल रहे। एसपी के आश्वासन के बाद वे शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शनिवार की दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

ये है मामला
शुक्रवार की रात को शहर के पुराने बस स्टैंड में माता गेट निवासी वेद प्रकाश की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस संबंध में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की हुई है। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। कई लोगों को पुलिस ने रात को ही उठा लिया था और उनसे पूछताछ भी की है, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं। पुलिस को मौके से रात के समय कारतूस, गोलियों के खोल व एक गोलियों से भरी हुई मैगजीन भी मिली थी। मृतक के परिजनों ने किसी भी व्यक्ति के साथ रंजिश नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रात के समय हुई वारदात को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed