{"_id":"637145b938f56e6bf134ebed","slug":"angry-over-waterlogging-villagers-of-maharana-jammed-jhjhar-news-rtk6633699164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए ग्रामीणों ने बेरी-बहादुरगढ सड़क मार्ग पर लगाया जाम,जलभराव से परेशान है ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए ग्रामीणों ने बेरी-बहादुरगढ सड़क मार्ग पर लगाया जाम,जलभराव से परेशान है ग्रामीण
विज्ञापन
जलभराव से गुस्साए महराणा के ग्रामीणों ने लगाया जाम
सड़क के बीच ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर दो घंटे बंद रखा बहादुरगढ़ -बेरी मार्ग
ग्रामीणों का आरोप, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
गांव में पर्याप्त बिजली आपूर्ति न देने के भी लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। खेतों में जलनिकासी न होने से नाराज महराणा के ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट गया। उन्होंने सड़क के बीच में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाकर दोपहर में दो घंटे तक बहादुरगढ़-बेरी मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यहां पर अनिश्चितकालीन जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया जाएगा।
ग्रामीण मदन, नवीन नंबरदार, चंद्रभान, राजपाल, वीरेंद्र आदि ने बताया कि पिछले दिनों आई बारिश के चलते उनके खेतों में पानी भर गया था, लेकिन पानी अब तक उनके खेतों से नहीं निकल पाया है। प्रशासनिक अधिकारियों के यहां जाकर कई बार समस्या बताई लेकिन केवल आश्वासन ही उन्हें मिला। अभी तक जलनिकासी नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि गांव में बिजली भी पर्याप्त नहीं मिलती। काफी कटौती हो रही है।
ग्रामीण विनोद , जीतू , रामचंद्र, कृष्ण, रामवीर, अशोक, पप्पू, राज आदि ने बताया कि छारा गांव के ईट भट्टे के नालों द्वारा जिस नहर में पानी निकासी होती है वहां पर तीन से चार जगह से मिट्टी काटकर अवरुद्ध लगा दिए हैं। जिसके कारण उनके खेतों का पानी आगे नहीं जा पाता। जिसके लिए उन्हें इस तरह की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी धान की फसल खेत में ही नष्ट हो चुकी है और अब गेहूं की फसल भी बोना उनके लिए मुश्किल हो रहा है क्योंकि खेत में खड़ा पानी और खराब हुई धान की फसल के कारण वे गेहूं की बुवाई नहीं कर सकते हैं । खेत बुवाई के लिए तैयार नहीं किया जा सकता। जब तक इसमें पानी है तब तक कोई भी फसल इसमें हम नहीं उगा सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो वह सड़क पर ही बैठ जाएंगे और यहां से तब तक नहीं हटेंगे तब तक उनकी समस्या का हल नहीं हो जाता। उन्होंने सरकार से वह जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनको इस समस्या से निजात दिलाए ताकि वे अपनी फसल उगा सके और अपने परिवार का पालन पोषण अच्छी तरह से कर सकें।
विज्ञापन
वर्जन
ग्रामीणों खेतों में जलभराव को लेकर जाम लगाया था। जिससे ग्रामीण परेशान है। मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर समाधान करवा दिया गया और जाम को खुलवा दिया गया था।
विजय कुमार, प्रभारी दुजाना थाना।