फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Anger among Surat city residents due to demolition of concrete street

Jhajjar-Bahadurgarh News: कंक्रीट की गली को तोड़ने से सूरत नगर वासियों में रोष

Thu, 11 Jul 2024 05:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Anger among Surat city residents due to demolition of concrete street
-फोटो 58 : सूरत नगर में जेसीबी से तोड़ी गई सीसी की गली दिखाते कांग्रेस नेता अरुण खत्री व अन्य।
बहादुरगढ़। लाइनपार के वार्ड-3 के सूरत नगर में कंक्रीट की बनी गली नंबर-5 को तोड़ दिया गया। इससे कॉलोनीवासियों में नगर परिषद अधिकारियों के प्रति रोष है। वहीं, कांग्रेस नेता अरुण खत्री ने सीसी गलियों को तोड़कर दोबारा बनाने पर सरकारी धन की बर्बादी का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता खत्री व कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यहां पर सीवर व पानी की लाइन पहले से डली हुई थी। फिर दोबारा से लाइन डालने के लिए नई सड़कों को जेेसीबी से तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कॉलोनी वासी कुलविंदर, मेहर सिंह, सचिन, विपिन, अनिल, ईश्वर, जयदेवी, निशा शर्मा, बबली, रेशमा, कौशल्या व कांग्रेस नेता अरुण खत्री ने कहा कि बहादुरगढ़ नगर परिषद टैक्स रूपी धन की किस तरह से बर्बादी कर रही है। यह अधिकारियों को मौके पर आकर इस गली में देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाइनपार में विकास के नाम पर गोलमाल किया जा रहा है। कभी तो टेंडर किसी गली का होता है और गली कहीं और बना दी जाती है या फिर कमीशन के चक्कर में पहले से ठीक बनी सीसी की गलियों को बिना वजह तोड़कर फिर से उन्हें बनाने का काम किया जा रहा है, जो जनता के पैसे का दुरुपयोग है। खत्री ने नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी व नप अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि इसकी जांच करवानी चाहिए कि सीसी की बनी गली को किसके कहने पर तुड़वाकर दोबारा से बनाया जा रहा है। लोगों ने गली को तोड़कर दोबारा से बनवाने पर रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed