{"_id":"6531826e2a6389bcfe0656f7","slug":"anganwadi-workers-and-assistants-will-protest-for-two-days-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-4695-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन धरना प्रदर्शन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन धरना प्रदर्शन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका
Fri, 20 Oct 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर यूनियन की पदाधिकारियों ने लंबित मांगों को लेकर 26 व 27 अक्तूबर को लघु सचिवालय परिसर में धरना, प्रदर्शन करेंगी। इसको लेकर पदाधिकारियों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका के कार्यालय में पहुंचकर उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान यूनियन की प्रधान बालेश जाखड़, उपप्रधान सुनीता छुड़ानी, ब्लॉक प्रधान सुनीता, रेखा के अलावा अन्य वर्कर्स मौजूद रहीं। प्रधान बालेश जाखड़ ने बताया कि बिना संसाधन उपलब्ध करवाए सरकार की ओर से आंगनबाड़ी वर्कर्स को पीएमएमवीवाई के फार्म ऑनलाइन भरने और बिना पूछे वर्कर्स के व्यक्तिगत नंबर की आईडी बनाने, पोषण ट्रैकर एप पर वर्कर को बिना संसाधन काम करवाने के लिए परेशान किया जा रहा है। इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार और विभाग की ओर से उन्हें कोई संसाधन नहीं दिया गया है जबकि ऑनलाइन काम करवाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर व पिसाई का 15 महीनों का पैसा नहीं दिया गया। इसलिए लाभार्थियों को कच्चा राशन दिया जा रहा। आंगनबाड़ी वर्कर्स का वर्दी, भत्ते का पैसा भी बकाया है। भवनों का 18 महीने का किराया भी अभी तक नहीं दिया गया है। सेंटर गारमेंट का मानदेय भी 6 से 7 महीने बकाया है। सितंबर 2022 से मिलने वाली महंगाई भत्ते की किस्त को भी अगली किस्त में शामिल करने की मांग आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर यूनियन की तरफ से उठाई गई है। इस अवसर पर सीटू जिला प्रधान बालेश जाखड़, सचिव प्रकाशी, कैशियर सुरेश बेरी, उपप्रधान सुनीता छुड़ानी, सुनीता, रेखा, राजेश, संतोष मौजूद रहीं।