फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   An offering of Rs 38.91 lakh came in Mata's temple

माता के दरबार में 38.91 लाख रुपये का आया चढ़ावा

Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
An offering of Rs 38.91 lakh came in Mata's temple
बेरी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर बेरी में नवरात्र के दौरान भक्तों की ओर से चढ़ाई गई दान राशि की गिनती का कार्य शनिवार देर शाम को तक पूरा हो गया। आखिरी दिन एक दानपात्र से 3 लाख 41 हजार 498 रुपये की राशि इकट्ठी की गई। नवरात्र में मां बेरी वाली के भक्तों ने 38 लाख 91 हजार 498 रुपये की राशि मां के दरबार में चढ़ाई है।
विज्ञापन

7 अक्तूबर से प्रारंभ हुए नवरात्र में इस दफा कोरोना महामारी के चलते बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर श्रद्धालुओं की संख्या कम थी। अपनी मन्नतों को पूरा करने के साथ-साथ परंपरा का निर्वाह करते हुए हजारों लोगों ने मां के दर्शन किए। ऐसे में यहां पहुंचे भक्तों ने धन रूपी श्रद्धा के जो भाव बेरी के दानपात्रों में डाले उनकी गिनती में करीब एक दर्जन पटवारी लगे हुए थे। पटवारी सोमबीर ने बताया कि मंदिर में गिनती का कार्य पिछले एक सप्ताह पहले शुरू हो गया था। शनिवार देर शाम तक मंदिर में रखे 13 दानपात्रों की गिनती का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

पिछली बार की अपेक्षा चढ़ावे में हुई बढ़ोतरी
इस वर्ष मंदिर में रखे 13 दानपात्रों से 38 लाख 91 हजार 498 रुपये की राशि मां के दरबार में चढ़ाई है। वर्ष 2021 में अप्रैल माह में नवरात्र के दौरान चढ़ावे की गिनती का कार्य सितंबर में हुआ था। उस वक्त 12 दानपात्रों 19 लाख 38 हजार 630 रुपये की राशि एकत्रित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मां के मंदिर मेें दानपात्रों में रखी हुई राशि की गिनती का कार्य पूरा शनिवार शाम तक पूरा कर लिया गया है। मंदिर में रखे 13 दानपात्रों से 38 लाख 91 हजार 498 रुपये की राशि एकत्रित की गई है। दानपात्रों की गिनती के कार्य के बाद सिक्कों व सोना-चांदी का तौल अभी बाकी है। 27 लाख 98 हजार पांच सौ रुपये बैंक में जमा करा दिए गए है। बाकी राशि को सोमवार को बैंक में जमा करवाया जाएगा।
- अशोक कुमार, नायब तहसीलदार, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed