फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   An accused arrested in the case of killing a young man by stabbing him with a needle in Jhajjar

Haryana: झज्जर में सुआ मारकर युवक की हत्या करने के मामले में एक आरोपी गिरफतार

Mon, 04 Nov 2024 05:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 05:01 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपी की पहचान रिंकू निवासी भागलपुरी बेरी के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड कर लिया गया है।

विज्ञापन
An accused arrested in the case of killing a young man by stabbing him with a needle in Jhajjar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर के भागलपुरी बेरी निवासी एक युवक की सुआ मारकर हत्या करने के मामले में थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी शहर बेरी की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी बेरी उप निरीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि मृतक की बहन ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसका छोटा भाई अरुण बच्चों के साथ गली में खेल रहा था।

विज्ञापन


तभी उसकी मौसी का लड़का रिंकू वहां आया और मेरे भाई के साथ झगड़ा करने लगा और भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। फिर शाम के समय मेरे भाई को संदीप निवासी भागलपुरी घर से बुलाकर ले गया। कुछ समय बाद मुझे सूचना मिली कि मेरे भाई को किसी ने चोट मारी है।
विज्ञापन


जिस सूचना पर हम सिविल अस्पताल बेरी पहुंचे तो मेरा भाई वहां खून से लथपथ था और एंबुलेंस में मेरे परिवार वाले मेरे भाई को पीजीआई रोहतक ले जा रहे थे। इन चोटों के कारण मेरे भाई की मौत हो गई है। इस सूचना पर आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में चौकी की पुलिस टीम ने कामयाबी हासिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed