फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ammonia gas leaks in a factory in Jhajjar of Haryana

हरियाणा: झज्जर की फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, लोगों को सांस लेने में दिक्कत, तबीयत बिगड़ी, प्रशासन की लोगों से जागते रहने की अपील

Fri, 29 Apr 2022 12:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Apr 2022 12:23 AM IST
सार

पुलिस ने मेन रोड को बंद किया गया है। वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से निकाला जा रहा है। बेरी गेट में गैस फैलने की वजह से लोगों की आंखों में जलन है व सांस लेने में दिक्कत हो रही है। 

विज्ञापन
Ammonia gas leaks in a factory in Jhajjar of Haryana
हरियाणा के झज्जर में एक फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर शहर के बेरी गेट क्षेत्र में स्थित कत्था फैक्टरी में देर रात अमोनियां गैस के सिलिंडर से निकल रही पाइप लीक होने के रिसाव हो गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी , उल्टियां शुरू हो गई। सूचना पर प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस बल और दमकल केंद्र की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस और दमकल ने फैक्टरी में पहुंच करकर करीब आधे घंटे बाद पाइप के वॉल को बंद किया लेकिन पाइपों से धीमा गैस रिसाव होता रहा।

विज्ञापन


रात करीब सवा नौ बजे हुई घटना के बाद घरों से बाहर निकल कर इधर-उधर दौड़ने लगे। करीब दस लोग आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी को लेकर सामान्य अस्पताल भी पहुंचे। कुछ लोग प्राइवेट अस्पतालों में भी पहुंचे हैं। प्रशासन की तरफ से पांच एंबुलेंसों को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिसऔर दमकल की गाड़ियों से गलियों व सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाया गया। लोग भी अपने घरों की मोटरें चलाकर पानी का छिड़काव करते रहे ताकि गैस का प्रभाव कम हो सके।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास, डीएसपी राहुल देव, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, झज्जर की विधायक गीता भुक्कल शहर के गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे। गैस के रिसाव से जहां फैक्टरी के कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत शुरू हो गई। सबसे पहले प्रशासन ने गैस का रिसाव को काफी प्रयासों के बाद बंद कराया और बाद में फैक्टरी के स्टॉफ को फैक्टरी से बाहर निकलवा कर उन्हें खाने के लिए गुड़ आदि दिया गया ताकि गैस का प्रभाव कम हो सके। फैक्टरी के पड़ौस के लोगों को भी जब घुटन महसूस हुई तो उनमें से अधिकांश को प्रशासन ने दूसरी जगह पर भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फैक्टरी में अमोनियां गैस के रिसाव को रोकने के लिए सिलिंडर के वॉल का बंद कर दिया है। पाइपों में जो गैस है उसका धीरे-धीरे रिसाव हो रहा है। एहतियात के तौर पर पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। लोगों को जागते रहने, पंखा न चलाने के लिए मुनादी की जा रही है। - जगनिवास, एडीसी, झज्जर।


पुलिस ने कराई मुनादी 
पुलिस की राइडरों मुनादी की जा रही है कि लोग जागते रहें और पंखा भी न चलाएं। अगर गैस का कोई प्रभाव किसी भी व्यक्ति पर होता हे तो तुरंत प्रशासन को बताए पांच एंबुलेंस मौके पर बुलाई गई हैं। देर रात तक अधिकारी और दमकल मौके पर डटी थी।



दमकल के दो कर्मचारियों की हालत खराब
राहत बचाव कार्य के लिए पहुंचे दमकल के दो कर्मचारियों की भी हालत खराब हो गई। इसके बाद दो एंबुलेंस मौके पर भेजी। इसके अलावा दो दमकल केंद्र की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed