फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Amit became an assistant professor after passing the HPSC exam.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एचपीएससी परीक्षा पास कर सहायक प्रोफेसर बने अमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Amit became an assistant professor after passing the HPSC exam.
09jjrp01- अमित
साल्हावास। अगर मेहनत आदत बन जाए तो कामयाबी मुकद्दर बन जाती है। ऐसी ही कहावत गांव बहु निवासी अमित पर सटीक बैठती है। एचपीएससी की तरफ से 6 नवंबर को जारी हुई अंतिम सूची में सहायक प्रोफेसर के लिए अमित चयनित हुए हैं। संघर्ष करके हासिल की सफलता आज क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

अमित के परिजन कपड़े धुलाई का काम करते हैं। माता-पिता ने स्वयं अनपढ़ रहते हुए बच्चों के लिए कमर तोड़ मेहनत की है। अमित ने दसवीं तक की पढ़ाई कोसली के निजी स्कूल से की। 12वीं खानपुर खुर्द के निजी स्कूल से और दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की शिक्षा ग्रहण की। फिर उच्च शिक्षा के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की तरफ रुख किया।
विज्ञापन

उन्होंने केमिस्ट्री विषय से एमएससी परीक्षा पास करते हुए नेट क्लियर किया। वर्तमान में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं और 80 हजार रुपये छात्रवृत्ति ले रहे हैं। अमित की उपलब्धि पर दीपक, विनोद, देवेंद्र उर्फ बीटू वीरेंद्र राव, धूप सिंह, रोशन ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में असिस्टेंट प्रोफेसर की सूची में चयनित अमित की बहन आरती टेक्निकल असिस्टेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। नवंबर 2024 में ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बीएससी व एमएससी की पढ़ाई कृषि विश्वविद्यालय हिसार से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed