फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Always obtain a proper bill from the shopkeeper when purchasing goods: DFSC

सामान खरीदते समय दुकानदार से पक्का बिल अवश्य लें : डीएफएससी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Always obtain a proper bill from the shopkeeper when purchasing goods: DFSC
15jjrp03- विश्व उपभोक्ता दिवस प लोगों को जागरूक करते खाद्य आपूर्ति विभाग के अ​धिकारी। स्रोत-विभ - फोटो : samvad
झज्जर। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) राजेश्वर मुदगिल ने कहा, जिले में उपभोक्ता अब पहले की तुलना में अधिक जागरूक हो रहे हैं जो एक सकारात्मक संकेत है। सामान खरीदते समय दुकानदार से पक्का बिल अवश्य लें। उन्होंने जागो ग्राहक जागो का नारा भी बुलंद किया।
विज्ञापन

सुरक्षित उत्पाद, आत्मविश्वासी उपभोक्ता थीम के तहत आयोजित अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना व बाजार में होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जानकारी देना रहा। कार्यक्रम का आयोजन सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी कार्यालय झज्जर में किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभाग की टीमों ने बेरी, मातनहेल, बादली और बहादुरगढ़ के सार्वजनिक स्थानों और अनाज मंडियों में जागरूकता शिविरों का आयोजन कर लोगों को उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी आदित्य कौशिक, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अमरजीत सिंह, सपना, निरीक्षक अजय राठी, रंजन यादव, सुमित हुड्डा, जयदीप, उपनिरीक्षक ऋतु, अजय, श्रीकांत और धर्मपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed