{"_id":"65e37af156586a55b8000984","slug":"alumni-meeting-celebrated-with-great-pomp-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108395-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: धूमधाम से मनाया पूर्व छात्र मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: धूमधाम से मनाया पूर्व छात्र मिलन समारोह
Sun, 03 Mar 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। बहु स्थित राजकीय महाविद्यालय में तृतीय पूर्व छात्रा-मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉक्टर सुदर्शन कुमार ने शिरकत की तथा अरविंद शर्मा जीएम हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ एवं मुकेश कुमार गर्ग सामाजिक कार्यकर्ता ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व छात्राओं ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए अपने अनुभव सांझा किए। कार्यक्रम में मनोरंजन एवं शैक्षणिक गतिविधियों का समावेश रहा। महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं को एक-दूसरे के साथ फिर से जुड़ने एवं अपने अनुभव साझा करने और अपने अल्मा मेटर में नवीनतम विकास के बारे में जानने का अवसर मिला। समारोह के मुख्य अतिथि ने छात्राओं से शिक्षा के माध्यम से अपने सामाजिक परिवेश में सुधार एवं प्रगति करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि ने भी नारी शिक्षा पर बल दिया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मोहन कुमार ने बताया कि यह महाविद्यालय का तीसरा पूर्व छात्र मिलन समारोह है, इसमें महाविद्यालय की 100 से अधिक पूर्व छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा दोस्ती का एक नया अध्याय आरंभ किया। छात्र मिलन समारोह पर महाविद्यालय के विभिन्न प्राध्यापकों ने इसका महत्व बताते हुए अपने विचार रखें। मंच संचालन करते हुए डॉक्टर रविंद्र सिंह ने महाविद्यालय के विभिन्न उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुनील कुमार ने सभी उपस्थित अतिथियों और महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सुखबीर सिंह, कुलबीर सिंह, डॉ. पंकज, आदित्य गोयल, पूजा शर्मा, नरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, डॉ. सुचित्रा, डॉ. मोनिका, डॉ. रेखा बाई, संगीता रानी, सुनील शर्मा मौजूद रहे।