{"_id":"664f6b0571bbd8436d0da758","slug":"along-with-the-day-nights-also-started-getting-hot-maximum-temperature-reached-43-and-minimum-31-degrees-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110533-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन के साथ रातें भी होने लगी गर्म, अधिकतम पारा 43 और न्यूनतम 31 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन के साथ रातें भी होने लगी गर्म, अधिकतम पारा 43 और न्यूनतम 31 डिग्री पहुंचा
Thu, 23 May 2024 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 23 May 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
झज्जर में बढ़ती गर्मी सें बचने के लिए कपड़े सें अपना बचाव करते युवा।
झज्जर। गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। दिन भर लू चलने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक गर्मी की चपेट में आ रहे हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले तीन से चार दिन में तापमान 45 से 46 डिग्री पहुंचने की उम्मीद है।
पिछले कई दिनों से पूरा जिला भीषण हीट वेव लूं की चपेट में है। तापमान में भी रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए जिले में भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव व उष्ण रात्रि का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया पिछले एक सप्ताह से लगातार मौसम असामान्य और प्रतिकूल बना हुआ है। इलाके में भीषण गर्मी और आग उगलने वाली गंभीर हीट वेव अपने प्रचंड तेवरों को अख्तियार किए हुए है। सुबह से शाम तक आसमान से आग बरस रही है और लगातार पश्चिमी मरुस्थलीय उष्ण और तीक्ष्ण गर्म हवाएं चलने, बीच-बीच में हल्की दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाएं चलने से हीट क्लाउड भी देखने को मिल रहें हैं। इसकी वजह से उमसभरी पसीने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है। आने वाले एक सप्ताह में इस भीषण आग उगलने वाली गर्मी गंभीर हीट वेव उष्ण रात्रि का दौर और अधिक प्रचंड होने की संभावना बन रही है।