{"_id":"67f02c3437b14eff5a016e77","slug":"along-with-studies-students-should-also-take-forward-their-interest-in-sports-and-competitive-exams-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-120366-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे विदीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे विदीत
विज्ञापन
04jjrp03- आर्य नगर निवासी विदीत अपने परिजनों के साथ। स्रोत-परिजन
झज्जर। आर्य नगर निवासी विदीत कुमार पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और प्रतियोगी परीक्षाओं में हमेशा आगे रहता है। वह हैंडबाॅल, शाॅटपुट और शतरंज प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीत चुका है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मेडल हासिल किए हैं।
विदीत ने अभी हाल ही में दसवीं के पेपर दिए हैं। वह शुरू से ही होनहार रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों में भी भाग लेता है। उसने 2020 में नेशनल लेवल पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित कॉविड क्विज में भाग लिया था। इसमें विदीत ने द्वितीय स्थान हासिल किया था। इसी प्रकार वर्ष 2023-24 में नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट क्विज में ऑल इंडिया में टॉप तीन बच्चों में स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा विदीत की रुचि खेलों में भी रही है। वह तीन से चार बार झज्जर जिले की तरफ से स्टेट शतरंज प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग के खेलों में प्रतिभागिता कर चुका है।
अंडर-11 में शॉटपुट में उसने जिले में दूसरा और पूरे हरियाणा में टॉप-10 में स्थान हासिल किया था। इसके अलावा 2023 में हैंडबॉल में भी हरियाणा विजेता टीम का सदस्य भी रह चुका है। विदीत के पिता नविंद्र कुमार शिक्षक और द हाईट्स अकादमी के निदेशक हैं। इसके अलावा माता शकुंतला पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी तोए में बायोलॉजी की शिक्षिका हैं। नविंद्र और शकुंतला का कहना है कि उनका बेटा शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में अच्छा करता रहा है। कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। द हाइट्स संस्थान के प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार, विकास, दिनेश, योगेंद्र ने बताया कि विदित की उपलब्धियां और बच्चों को भी प्रेरित करने का काम करती है।