फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Alleged rape in the name of getting job

नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप

Mon, 29 Nov 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Alleged rape in the name of getting job
बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ही एक परिचित पर दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बहादुरगढ़ से सटे एक गांव में रहती है और उसके पति की मौत हो चुकी है। प्रवासी मूल की महिला का कहना है कि उसे नौकरी की जरूरत थी। इसलिए कई दिन से प्रयास कर रही थी। गांव डाबोदा निवासी एक व्यक्ति उसका परिचित है। उस व्यक्ति ने उसको नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। हाल ही में वह व्यक्ति ट्रक में बैठाकर उसे एमआईई की एक फैक्टरी में ले गया। आरोप है कि व्यक्ति ने कहा कि नौकरी मिल जाएगी। भरोसे की वजह से वह उसके साथ चली गई। फैक्टरी में व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही ये धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। उसने जैसे-तैसे खुद को संभाला और एमआईई पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जांच आगे बढ़ाई। नागरिक अस्पताल में महिला का चिकित्सा परीक्षण कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस केस को सुलझाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed