{"_id":"69cd821a083b433cad00520d","slug":"aligarh-youth-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-jhajjar-bahadurgarh-news-c-17-roh1019-833086-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर में अलीगढ़ के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर में अलीगढ़ के युवक की मौत
विज्ञापन
रोहतक। कहानौर के अड्डे पर टाइल फैक्टरी में काम करने वाले यूपी स्थित अलीगढ़ के विकास नगर निवासी जितेंद्र (35) को मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुधवार सुबह सड़क किनारे शव मिला। कलानौर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जांच अधिकारी एएसआई संजीत ने बताया कि यूपी निवासी जितेंद्र कुमार चार साल से कहानौर की टाइल फैक्टरी में काम करता था। साथ ही यहीं कमरे में रहता था। रात को करीब 10 बजे वह दुकान पर बीड़ी लेने के लिए सड़क पार करके गया था।
देर रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह तलाश करने पर उसका शव सड़क किनारे मिला। लग रहा था कि किसी वाहन की टक्कर में उसकी मौत हुई है। शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिले।