Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Alcohol was stolen from the contract on the basis of pistol

पिस्तौल के दम पर ठेका से शराब लूटी

Sat, 22 May 2021 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Alcohol was stolen from the contract on the basis of pistol
बहादुरगढ़। गांव दहकोरा के पास बंद पड़े शराब के ठेके बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर लूट लिया। युवकों की संख्या चार बताई गई है, वे नकाब लगाकर आए थे। बदमाश 22 पेटी देशी-अंग्रेजी शराब व तीन पेटी बीयर ले गए और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़ ले गए। आसौदा पुलिस ने केस दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ की कॉलोनी महाबीर पार्क के निवासी सचिन ने कहा कि रोहतक जिले के चुलियाना गांव के निवासी मंदीप ने रोहद सर्कल में वर्ष 2020-21 के शराब ठेके लिए थे। इस पर उसने और उसके मांडोठी निवासी दोस्त धर्मेंद्र ने मिलकर मंदीप से रोहद सर्कल के शराब के ठेके खरीद लिए थे। रोहद सर्कल के दहकोरा स्थित शराब के ठेेके में यूपी के जिला हरदोई के गांव जोधपुर के रहने वाले अशोक सेल्समैन के तौर पर कार्यरत है। लॉकडाउन के कारण यह ठेका भी बंद है। ठेके की सुरक्षा के लिए अशोक ठेके के आसपास ही रहता था। बुधवार की रात बारिश होने के कारण वह दुकान के अंदर ही सो गया।
विज्ञापन

सचिन का कहना है कि वीरवार घनी सुबह करीब साढ़े तीन बजे अशोक ने धर्मेंद्र को फोन से बताया कि तीन बजे वह ठेके में सो रहा था। ठेके का मेन गेट टूटने की आवाज से वह जागा। इसी बीच दो नकाबपोश युवक अंदर घुस आए। एक के हाथ में पिस्तौल और दूसरे के हाथ में लोहे की रॉड थी। वह बाहर की तरफ भागने लगा तो उन्होंने गोली मारने की धमकी देकर वहीं बैठा दिया। अशोक ने बताया कि उसने बाहर की तरफ देखा तो ठेके के सामने एक सफेद रंग की कार खड़ी थी। उसमें भी दो नकाबपोश बैठे थे। इस दौरान युवकों ने उससे फोन छीन लिया और ठेके में रखी शराब की पेटियों को अपनी कार में डालने लगे। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़ दी। फिर चारों लोहारहेड़ी गांव की तरफ भाग गए। बाद में जब उसने ठेके का माल संभाला तो 15 पेटी देशी शराब, अलग-अलग मार्का की सात पेटी अंग्रेजी शराब और तीन पेटी बीयर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहकोरा के पास ठेके से शराब की पेटियां छीन ले जाने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-इंस्पेक्टर जसबीर सिंह, थाना प्रभारी आसौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed