{"_id":"68d6fcdd468a29cb46054a1e","slug":"agriculture-minister-ordered-the-formation-of-a-committee-to-investigate-the-complaints-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-126622-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कृषि मंत्री ने शिकायतों पर दिए कमेटी गठित कर जांच करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कृषि मंत्री ने शिकायतों पर दिए कमेटी गठित कर जांच करने के आदेश
Sat, 27 Sep 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की मासिक बैठक में शिकायतें सुनीं। बैठक में कुल 15 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 12 शिकायतों का समाधान कर दिया गया जबकि 3 शिकायतों को आगामी बैठक के लिए लंबित रखा गया। बैठक में दो मामलों में कृषि मंत्री ने कमेटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए।
खानपुर खुर्द निवासी बलजीत की पेड़ काटे जाने के मामले में सुनवाई करते हुए वन विभाग को शिकायतकर्ता की पसंद के पेड़ लगाने के निर्देश दिए। उसकी शिकायत थी कि उसने अपने प्लाॅट के अंदर पेड़ लगाए थे, जो उसने अपने माता-पिता व दादा-दादी क नाम पर लगाए थे। उसको गांव निवासी महिला व उसके लड़के ने पेड़ काट दिए और प्लाॅट में घुस गए। जब उसने विरोध किया तो धमकी दी गई। इस पर मंत्री ने वन विभाग को निर्देश दिए कि वह पेड़ लगवा दें।
इसके अलावा ग्वालिसन गांव निवासी अरुण कुमार की जमीन से मिट्टी उठाए जाने से संबंधित शिकायत पर सुनवाई करते हुए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। बहादुरगढ़ निवासी अरुण कुमार अरोड़ा की सेक्टर 17 में प्लाॅट से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए एसडीएम बहादुरगढ़ की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर अगली मीटिंग में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार जन समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है, जन समस्याओं का प्रभावी समाधान करते हुए नागरिकों को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
स्वदेशी अपनाओ देश को मजबूत बनाओ : कैबिनेट मंत्री
बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जीएसटी दरों में कमी कर जनता को बड़ी सौगात दी है। इससे न केवल उद्योगों व ग्राहकों को लाभ मिलेगा बल्कि अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ने से देश और मजबूत होगा। सभी देशवासी अपने जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दें। यदि सवा सौ करोड़ भारतीय स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें तो देश को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता।
खरीफ फसलों की खरीद की अनाज मंडियों में पुख्ता तैयारियां
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने खरीफ सीजन की फसल खरीद को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार ने अनाज मंडियों में पूरी तैयारियां कर ली हैं। किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, साफ-सफाई और तौल-कटाई की व्यवस्था सुनिश्चित हो। साथ ही किसानों को समय पर भुगतान दिलवाना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने कहा कि हर किसान की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुगम बनाया जाएगा ताकि किसान निश्चिंत होकर अपनी उपज मंडियों में ला सकें।
बैठक में ये रहे मौजूद
भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, नगर पालिका बेरी चेयरमैन देवेंद्र कादयान, डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसीपी मयंक मिश्रा, एडीसी जगनिवास, झज्जर एसडीएम अंकित कुमार चौकसे, बहादुरगढ़ एसडीएम नसीब कुमार, बेरी एसडीएम रेणुका नांदल, बादली एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता।