फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Agrawal Vaishya community has a special contribution in the development of Haryana state: Dr. Jain

हरियाणा प्रदेश की तरक्की में अग्रवाल वैश्य समाज का विशेष योगदान : डॉ. जैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Agrawal Vaishya community has a special contribution in the development of Haryana state: Dr. Jain
बहादुरगढ़। समाज में अग्रवाल वैश्य समाज का अहम योगदान है। समाज के साथ-साथ अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा प्रदेश की तरक्की और विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह बाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. पंकज जैन ने अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा ब्रह्मचारी सतपाल महाराज सांसद के पावन सान्निध्य में सावन माह पर हरिद्वार में हुई प्रदेश कार्य समिति की बैठक में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कही। डॉ. जैन ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा श्रीराधा कृष्ण धाम, जैन मंदिर के सामने ऋषिकेश रोड भूपत वाला हरिद्वार में सावन पर्व पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया था। जिसमें समाज के विकास व उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उत्तराखण्ड से विधायक प्रेम अग्रवाल, हरियाणा प्रदेश अग्रवाल वैश्य समाज के प्रधान अशोक बुवानीवाला, नवीन गोयल, मुकेश बंसल, सुभाष तायल, पवन अग्रवाल, बलराम गुप्ता, सुशीला श्राफ ने भी समाज के विकास में उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में पहुंचे डॉ. पंकज जैन का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
विज्ञापन




-फोटो 61 : बैठक में पहुंचे डॉ. पंकज जैन का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान करते हुए आयोजक। विज्ञप्ति



--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed