{"_id":"6712f98550bb94fb78036877","slug":"aggarwal-society-will-move-forward-only-if-it-unites-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114713-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एकजुट होगा तभी आगे बढ़ेगा अग्रवाल समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एकजुट होगा तभी आगे बढ़ेगा अग्रवाल समाज
विज्ञापन
अग्रवाल धर्मशाला बेरी में महाराजा अग्रसेन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत क
बेरी। काठमंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के वक्ताओं ने समाज से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज एकजुट होगा तभी आगे बढ़ेगा। महाराजा अग्रसेन के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
समारोह में नगरपालिका के सचिव ललित गोयल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इसमें बेरी व आसपास के अग्रवाल समाज के लोगों ने भाग लिया तथा महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ववक्ताओं ने कहा कि अग्रवाल ने कहा कि समाज बिखर रहा है और इस प्रकार के आयोजन उन्हें एकजुट रखने में मददगार हो सकते हैं। समाज को महाराजा अग्रसेन के सिंद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। वेद अग्रवाल, प्रदीप ऐरण, राजीव मित्तल, संजय सिंघल व नितिन बंसल वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया और एक ईट के सिद्धांत के माध्यम से अपने राज्य में लागू किया। उनका राज्य हमेशा खुशहाल रहता था। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि वह भी एक दूसरे से मिलजुलकर चलें और समाज के कमजोर लोगों की मदद करें। समाज एकजुट होगा तभी आगे बढ़ेगा। उन्होंने समाज को लेकर अपनी योजनाएं प्रस्तुत की। महाराजा अग्रसेन की आरती की गई। जिसमें समाज के सभी प्रबुद्ध लोगों ने भगवान गणेश, कुलदेवी लक्ष्मी तथा महाराजा अग्रसेन के चरणों में वंदना की। इस अवसर पर प्रदीप ऐरण, राजीव मित्तल, सीए नितिन बंसल मौजूद रहे।
भाषण प्रतियोगिता में नंदिनी ने बाजी मारी
दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों के लिए दो श्रेणियों में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें से एक का विषय था प्लास्टिक कचरे की समस्या व इससे निपटने के उपाय, इस विषय पर प्रतिभागियों ने तथ्यपरक विचार रखे। इसमें नंदिनी ने दोनों ही श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। राधिका, व साइना ने द्वितीय तथा कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खुली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें सबसे पहले हाथ उठाकर सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शेष सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
समाज के मेधावी किए सम्मानित
इस अवसर पर प्रिंस जिंदल, साक्षी को सीए परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, खुशी गोयल को नीट परीक्षा में सफलता व मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने पर तथा मिताली को एमए प्रथम वर्ष की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए मुख्य अतिथि एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा सम्मानित किया गया।