{"_id":"699ef0193c651bb2e2073e35","slug":"agastya-cricket-academy-beat-nsca-by-two-wickets-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-132157-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अगस्त्य क्रिकेट अकादमी ने एनएससीए को दो विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अगस्त्य क्रिकेट अकादमी ने एनएससीए को दो विकेट से हराया
Thu, 26 Feb 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
25jjrp09- झज्जर। नेहरू काॅलेज क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
झज्जर। एनएससीए झज्जर और अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में अगस्त्य क्रिकेट अकादमी की टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज की। इस दौरान मैच में अगस्त्य क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी ए. मान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
नेहरू काॅलेज क्रिकेट ग्राउंड झज्जर में एनएससीए झज्जर और अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। एनएससीए झज्जर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएससीए झज्जर की टीम 39.1 ओवरों में 200 रनों पर ऑल आउट हो गई।
इस दौरान बल्लेबाजी में आरव राणा ने 101 गेंदों में सात चौकों की मदद से 72 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में मयंक ने चार विकेट हासिल किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम ने 38.3 ओवरो में आठ विकेट पर 203 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
इस दौरान मैच में ए. मान ने 70 गेंदों में छह चाैकों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में आर्यन ने तीन विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम के खिलाड़ी ए. मान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम के खिलाड़ी मयंक को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।