{"_id":"55060d13d65d3ac0782993187a894daa","slug":"against-crime-man-on-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर चौकीदार को गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का विरोध करने पर चौकीदार को गोली मारी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव डाबोदा खुर्द में मलिक होटल से खाना पैक कराने के बाद पिस्तौल के बल पर लूट के इरादे से दोबारा होटल पर आए युवकों ने विरोध करने पर चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक कार से फरार होने में कामयाब हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों में दहशत और रोष है।
पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी शीलकंवार ने गांव के श्याम जी मंदिर के नजदीक मलिक होटल खोला हुआ है। जहां गन्नौर के गांव अगवानपुर का मोनू चौकीदार करता था जो ट्रक ड्राइवर भी था। शील कंवार ने बताया कि मोनू करीब दो माह पहले से ही उसके होटल पर चौकीदारी करता था। मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे एक सफेद रंग की कार में सवार होकर तीन युवक उसके होटल पर पहुंचे। पहली बार उन्होंने 200 रुपये का खाना पैक कराया और झज्जर की तरफ चले गए। लेकिन इसके आधे घंटे बाद फिर से होटल पर पहुंचे और फिर से 120 रुपये का खाना पैक कराया। दोनों बार खाने के पैसे उन्होंने दे दिए। लेकिन कुछ समय बाद वह तीसरी बार फिर से लौटकर आए और उनमें से एक युवक ने होटल मालिक पर पिस्तौल तान दी और उससे पांच हजार रुपये देने के लिए कहने लगा।
विज्ञापन
उसने बताया कि हथियार तना देखकर वह घबरा गया और एक-डेढ़ हजार रुपये लेकर जाने की बात कही। लेकिन कार सवार युवक जल्द उससे पांच हजार निकालकर देने के लिए धमकी देते रहे। इसी बीच मोनू ने इसका विरोध किया और पिस्तौल ताने खड़े युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
अचनाक उसके अन्य साथी जो दूसरी तरफ खड़े थे वह आ गए और इसी बीच मौका पाकर हथियार लिए युवक ने उस पर गोली दाग दी। गोली लगते ही मोनू गिर पड़ा और तड़पने लगा। शील कंवार ने बताया कि जब तक वह शोर मचाता तीनों युवक कार पर सवार होकर भाग गए। होटल मालिक ने अन्य लोगों की मदद से मोनू को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में लेकर आया, लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही ग्रामीणों को इसका पता चला तो रोष स्वरूप काफी लोग होटल पर पहुंचे। मृतक चौकीदार के परिजन को भी सूचना दी गई। इसके बाद परिजन भी यहां पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मिलकर जल्द हत्यारोपियों की पहचान करने व उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
अविवाहित था मोनू
मृतक के ताऊ धर्मपाल ने बताया कि मोनू के पिता राज सिंह की करीब दस माह पहले मौत हो चुकी है। मोनू दो भाईयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। वह अविवाहित था। उससे छोटा भाई दिनेश है तो मंझली बहन है जो कि शादीशुदा है। परिवार के गुजर बसर के लिए ही वह ट्रक ड्राइवरी भी करता था।
रातभर दौड़ती रही पुलिस
होटल पर चौकीदार की गोली मारकर हत्या करने की जैसी ही वारदात हुई और पुलिस को इसका पता चला तो पूरे जिले में नाकेबंदी की गई। रातभर पुलिस गोली चलाने वाले युवकों की कार को ढूंढने में लगी रही। लेकिन वारदात को बेखौफ अंजाम देकर आरोपी किस तरफ फरार हुए इसको लेकर कुछ भी खास पता नहीं चल पाया। ऐसे में पुलिस ने लूट व हत्या की इस वारदात को सुलझाने के लिए एफएसएल व साइबर सैल की मदद भी ली है।
जल्द पोस्टमार्टम की लगाते रहे गुहार
चौकीदार के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस अधिकारी सुबह ही यहां सभी कागजी कार्रवाई करते हुए पहुंच गए थे। लेकिन कई देर तक ग्रामीण व मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए इधर-उधर डाक्टरों से गुहार लगाते दिखे। बाद में एसएमओ डॉ. मुकेश इंदौरा ने यहां पहुंचकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू करवाई।