{"_id":"686440eab90a5f1f2702881f","slug":"after-re-evaluation-hiteshis-marks-increased-by-10-and-she-became-the-state-topper-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-123456-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पुनर्मल्यांकन के बाद हितेशी के बढ़े 10 अंक, बनीं प्रदेश की टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पुनर्मल्यांकन के बाद हितेशी के बढ़े 10 अंक, बनीं प्रदेश की टॉपर
Wed, 02 Jul 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
बेरी (झज्जर)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं विज्ञान संकाय के जारी परीक्षा परिणाम को चुनौती देते हुए गांव दूबलधन की बेटी कुमारी हितेशी ने अपनी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कराया तो 10 अंक की बढ़त मिली। इसके साथ ही छात्रा ने विज्ञान संकाय में प्रदेश को टॉप कर दिया। हितेशी को पुनर्मूल्यांकन के बाद 493 अंक प्राप्त हुए हैं।
इससे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया था, इसमें कुमारी हितेशी को 483 अंकों के साथ योग्यता सूची में स्थान मिला था। इस पर छात्रा ने बोर्ड के मूल्यांकन को चुनौती देते हुए पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के परीक्षा परिणाम में एक या दो अंक नहीं बल्कि फिजिक्स और मैथ में 10 अंकों की बढ़त हासिल हुई।
कुमारी हितेशी सीआर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माजरा दूबलधन की छात्रा रही हैं। उनके पिता दलजीत सिंह शिक्षा विभाग में अध्यापक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं तथा माता सुमन देवी एक गृहिणी हैं। सीआर स्कूल के निदेशक मास्टर जय भगवान व प्राचार्य सुनीता देवी ने इस सफलता को छात्रा की मेहनत, लगन व निष्ठा का परिणाम बताया है। दादा सूबेदार जोगेंद्र सिंह ने बताया कि हितेशी बचपन से ही मेहनती रही है। वहीं उनके पिता दलजीत सिंह व माता सुमन देवी ने बेटी की सफलता पर खुशी जताई। हितेशी लोक सेवक के रूप में सेवा करना चाहती हैं।