फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   After police permission, pandals will have to be set up 50 feet away from the roadside

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस अनुमति के बाद सड़क किनारे से 50 फीट दूर पर लगाने होंगे पंडाल

Sat, 12 Jul 2025 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 12 Jul 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
After police permission, pandals will have to be set up 50 feet away from the roadside
झज्जर। कांवड़ियों की सुरक्षा व कांवड़ यात्रा को सुचारू संपन्न कराने के मद्देनजर पुलिस ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। जिले में कांवड़ियों की सेवा व विश्राम सुविधा देने के लिए विभिन्न संस्थाओं की ओर से शिविर लगाए जाते हैं। यह शिविर प्रशासन से अनुमति लेकर लगाएं और निर्धारित नियमों की पालना करें। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने नियम तय किए हैं।
विज्ञापन

नियम है कि शिविर सड़क किनारे से 50 मीटर दूर होने चाहिए। शिविर के आयोजक कांवड़ शिविरों में पंडाल में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। श्रद्धालु मोटरसाइकिल या टू व्हीलर पर जाते हैं तो वह अपने साइलेंसर न उतरवाएं, क्योंकि इससे पब्लिक को आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन



बिजली के तारों के जोड़ सही करने के दिए निर्देश
हादसे को रोकने के लिए कांवड़ शिविर में कहीं भी बिजली की कोई भी तार का जोड़ खुला या नंगा नहीं होना चाहिए। शिविर में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न किया जाए। जिले में जिन मार्गों पर कांवड़िये गुजरेंगे, उन मार्गों पर पुलिस की ओर से लगातार निगरानी एवं गश्त की जाएगी। सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था का भी दुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखेंगे। कांवड़ शिविर सड़क के केवल बाई तरफ लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस
कांवड़िए सड़क के बाई तरफ चलें। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार 24 घंटे तैनात रहेगी। वाहन चालक भी अपने वाहन को धीमी गति से चलाएं। पुलिस कमिश्नर ने यातायात सहित सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों को आदेश दिए कि कांवड़ियों की वेशभूषा में बदनीयत से अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वाले असामाजिक शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यदि कोई मार्ग किसी भी कारण से अवरुद्ध हो जाता है तो कांवड़ियों के लिए वैकल्पिक मार्ग की भी व्यवस्था की जाए।



महिला पुलिस कर्मियों की भी रहेगी तैनाती
पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने थाना प्रबंधकों को कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जाने वाले प्रत्येक शिविर का पुलिस की ओर से लगातार निरीक्षण किया जाना चाहिए। सुरक्षा के मद्देनजर कांवड़ यात्रा के मार्ग पर 24 घंटे पीसीआर तैनात रहेगी। महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। जिस मार्ग पर कांवड़िए चल रहे होंगे, उस पर गतिरोधक लगाकर वाहनों को धीमी गति से चलाया जाएगा। सड़क पर जहां भी कांवड़ियों के क्रॉसिंग पॉइंट हैं, उन स्थानों को चिन्हित करके रस्से से व त्रिकोण लगवाए जाएं। यही नहीं आपात समय के लिए एक एंबुलेंस को रिजर्व रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed