{"_id":"616873b6058331662c63cd4c","slug":"after-killing-the-girl-the-body-was-thrown-in-the-drain-after-tying-a-stone-bahadurgarh-news-rtk6270345155","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या कर पत्थर बांधकर ड्रेन में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हत्या कर पत्थर बांधकर ड्रेन में फेंका शव
विज्ञापन
दिल्ली से सटे गांव सिद्धीपुर के पास वीरवार को ड्रेन में एक युवती का शव मिला। बहुत क्षत-विक्षत हालत में होने के कारण मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। शव के साथ वजनी पत्थर बंधा मिला है। जिससे अनुमान लगाया गया है कि युवती की हत्या करके शव ड्रेन में फेंका गया है।
वीरवार सुबह पुलिस को गांव सिद्धीपुर से दिल्ली के गांव मुंढ़ेला जाने वाली सड़क पर ड्रेन नंबर आठ में किसी युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली। थाना सदर से एएसआई नरेश मौके पर पहुंचे। गांव के पूर्व सरपंच जयकिशन को भी मौके पर बुलाया गया और शव को ड्रेन से बाहर निकाला गया। शव क्षमत-विक्षत हो चुका था। उसकी कमर में चुन्नी से पत्थर बंधा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो पाई। शव को देख अनुमान लगाया गया है कि युवती की आयु 25-30 साल होगी। युवती ने लाल रंग का सूट व सलवार पहनी है। उस पर सफेद रंग की कमीज और पैंट लिपटी हुई मिली। पुलिस ने शव को ड्रेन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
किसी ने हत्या कर शव ड्रेन में फेंका हैं। मृतका पहचान नहीं हो पाई है। हत्या कैसे की गई और क्यों की गई, इसका पता नहीं चल सका है। शव की शिनाख्त होने के बाद ही पता चल सकेगा कि युवती कौन है, कहां की है और उसकी हत्या किसने और कैसे की है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या और सुबूत नष्ट करने के लिए शव को ठिकाने लगाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -सत्येंद्र, सदर थाना प्रभारी।