Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   After 71 years, two special 'Rajyogas' (auspicious planetary combinations) will form on Diwali, creating conditions for happiness and prosperity.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 71 साल बाद दिवाली पर बनेंगे दो विशेष राजयोग, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
After 71 years, two special 'Rajyogas' (auspicious planetary combinations) will form on Diwali, creating conditions for happiness and prosperity.
बहादुरगढ़। इस बार दिवाली का पर्व ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष संयोग लेकर आ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार करीब 71 साल बाद दिवाली पर दो विशेष राजयोग बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण बनने जा रहे हैं। इन दोनों योगों को बुद्धि, व्यापार, धन और सुख-समृद्धि के लिहाज से शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

लालचंद कॉलोनी निवासी ज्योतिषाचार्य रमेश भगत ने बताया कि बुधादित्य राजयोग सूर्य और बुध की युति से बनता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता का कारक माना गया है, जबकि बुध बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है। दोनों ग्रहों की युति से बनने वाला यह योग निर्णय क्षमता, कार्यकुशलता और कारोबार के लिए शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

लक्ष्मीनारायण राजयोग भी रहेगा खास
रमेश भगत ने बताया कि लक्ष्मीनारायण राजयोग बुध और शुक्र की युति से बनता है। बुध बुद्धि और व्यापार, जबकि शुक्र सुख-सुविधा, वैभव, कला और भौतिक संपन्नता का कारक माना जाता है। दोनों ग्रहों का यह संयोग आर्थिक उन्नति और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत देता है। उन्होंने बताया कि दिवाली मां लक्ष्मी की पूजा और सुख-समृद्धि की कामना का विशेष पर्व है। ऐसे में दोनों राजयोगों को धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मान्यता है कि शुभ ग्रह योगों में पूजा-अर्चना और नए कार्यों की शुरुआत सकारात्मक फल दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्धि, कारोबार और धन से जुड़ा है विशेष संयोग
रमेश भगत ने बताया कि दोनों राजयोगों में बुध की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके प्रभाव से बुद्धि, संवाद और व्यापारिक समझ को बल मिलने की मान्यता है। वहीं, सूर्य और शुक्र के साथ बनने वाले ग्रह संयोग मान-सम्मान, सुख-सुविधा और आर्थिक समृद्धि से जोड़कर देखे जाते हैं। हालांकि, ज्योतिषीय प्रभाव व्यक्ति की जन्मकुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के तीन शुभ मुहूर्त
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पूजन: कुंभ लग्न, दोपहर 1:00 से 2:31 बजे तक।
घरों में पूजन: प्रदोष काल में स्थिर वृषभ लग्न, शाम 5:37 से 7:34 बजे तक।
महानिशा पूजन: सिंह लग्न में रात 12:05 से 2:19 बजे तक।
धनतेरस से भाई दूज तक पर्वों के शुभ मुहूर्त
धनतेरस: छह नवंबर को त्रयोदशी तिथि पर पर्व मनाया जाएगा। पूजन का शुभ समय शाम 6:02 से रात 7:57 बजे तक रहेगा।
गोवर्धन पूजा: दस नवंबर मंगलवार को प्रतिपदा तिथि पर पर्व मनाया जाएगा। पूजन का शुभ समय सुबह 6:40 से 8:50 बजे तक रहेगा।
भाई दूज: 11 नवंबर बुधवार को पर्व मनाया जाएगा। पूजन का शुभ समय दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक रहेगा।



--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed