{"_id":"69ac8b355be04ebaf30fd79a","slug":"admission-schedule-released-private-schools-must-declare-seats-by-march-17-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132514-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दाखिले का शेड्यूल जारी, निजी स्कूलों को 17 मार्च तक बतानी होंगी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दाखिले का शेड्यूल जारी, निजी स्कूलों को 17 मार्च तक बतानी होंगी सीटें
विज्ञापन
झज्जर। मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत अस्थायी शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत निजी स्कूलों को 11 से 17 मार्च तक सीटों की घोषणा करनी होगी जबकि दाखिला प्रक्रिया 10 से 23 अप्रैल तक चलेगा।
इसके बाद 30 अप्रैल से पांच मई तक वेटिंग लिस्ट में शामिल बच्चों की दाखिला प्रक्रिया की जाएगी। मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना जारी कर दी गई है।
यहां बता दें कि बच्चों के मुफ्त और जरूरी शिक्षा के अधिकार एक्ट, 2009 के नियमों के तहत सरकार सभी बच्चों, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर तबके और पिछड़े ग्रुप के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा देने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
आरटीई एक्ट के सेक्शन 12(1)(सी) के तहत निजी स्कूलों में योग्य विद्यार्थियों के लिए दाखिले के लिए विभाग की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसमें ऐसे बच्चों के लिए एक तय प्रतिशत सीटें रिजर्व करना जरूरी है। विभाग की तरफ से पब्लिक नोटिस एकेडमिक साल 2026-27 के लिए जारी कर दिया है।
विभाग की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्टेकहोल्डर्स टाइमलाइन का पालन करें और अधिक जानकारी, निर्देशों और नोटिफिकेशन के लिए विभाग की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहे।
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किया गया अस्थायी शेड्यूल...
-प्राइवेट स्कूलों की तरफ से सीट की घोषणा-11 से 17 मार्च
-डीईईओ की तरफ से सत्यापन-18 से 24 मार्च
-वेरिफाइड स्कूल लिस्ट-25 से 30 मार्च
-माता-पिता के आवेदन-31 मार्च से 7 अप्रैल तक
-लॉटरी रिजल्ट और रिजल्ट वैलिडेशन कमेटी द्वारा स्कूल का अलॉटमेंट-9 अप्रैल
-दाखिले-10 से 23 अप्रैल
-वेटिंग लिस्ट के दाखिले-30 अप्रैल से 4 मई