फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Admission process in ITI will start from July

आईटीआई में दाखले के लिए आवेदन करना है तो ये दस्तावेज रखें तैयार

Wed, 30 Jun 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Admission process in ITI will start from July
जुलाई से आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया होगी शुरू
विज्ञापन

-दो प्राइवेट संस्थानों को मिलाकर झज्जर जिले में हैं कुल 15 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने वाली है। जुलाई के पहले सप्ताह में ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा करवाने के लिए पोर्टल खुलने की संभावना है। आवेदन प्रक्रिया लगभग डेढ़ महीने तक चलेगी। 10वीं पास विद्यार्थी आईटीआई संस्थानों में चल रहे कौशल विकास पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया एक साथ चलेगी। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखे।

झज्जर जिले में 13 सरकारी समेत 15 आईटीआई हैं। झज्जर रोड स्थित आईटीआई बहादुरगढ़ खंड का सबसे पुराना संस्थान है। वर्ष 1980 में स्थापित हुए आईटीआई बहादुरगढ़ में 33 इंस्ट्रक्टर और प्राचार्य के अतिरिक्त 11 सदस्यीय नॉन टीचिंग स्टाफ है। यहां पर 19 ट्रेड में कुल 586 सीटें हैं। निजी क्षेत्र में बीटीएस आईटीआई डाबोदा खुर्द और सैनिक परिवार भवन आईटीआई झज्जर है। सरकारी आईटीआई भापड़ोदा, छारा, बहादुरगढ़, महिला आईटीआई बहादुरगढ़, आसौदा, पहाड़ीपुर, दूबलधन, गुढ़ा स्थित झज्जर, जहांगीरपुर, महिला आईटीआई झज्जर, मातनहेल, साल्हावास और गुढ़ा स्थित खुडड्न हैं। इन संस्थानों में एक सितंबर से शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा, जो कोविड की स्थिति के अनुसार फिलहाल ऑनलाइन ही चलेंगे। इसके बाद एक अक्तूबर से नियमित कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। आईटीआई की प्राचार्य गीता देवी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और फैमिली आईडी अनिवार्य है। संस्थान में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को फैमिली आईडी समेत तमाम जरूरी दस्तावेज तैयार कर लेन चाहिए। राज्य सरकार के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए इन दस्तावेजों की अनिवार्यता लागू कर दी है। इस बार संस्थानों में प्रवेश के लिए काफी अधिक विद्यार्थियों द्वारा आवेदन करने की संभावना है। कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात के बीच सरकार ने 10वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को परीक्षा के ही बिना ही पास कर दिया था। इसलिए संस्थानों में प्रवेश के लिए काफी भीड़ रहने का अनुमान है। इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होने की प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन

आईटीआई बहादुरगढ़
ट्रेड का नाम- कुल सीटें
कारपेंटर - 24
कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट-48
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 24
इलेक्ट्रिशियन 60
इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक 24
मशीनिस्ट 20
मैकेनिक मोटर व्हीकल 24
मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग 48
मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स- 24
मैकेनिक डीजल 48
पेंटर जनरल 20
प्लंबर 48
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रे टेरियल असिस्टेंट (हिंदी) 24
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (इंग्लिश) 24
टर्नर 20
वेल्डर 40
फीटर ड्यूल मोड 40
इलेक्ट्रॅानिक्स मैकेनिक ड्यूल मोड 24
प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर ड्यूल मोड 40
-फोटो 1 : इस फोटो को बिना कैप्शन लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed