फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Administration team arrives in Bahadurgarh to collect garbage: Clash with sanitation workers

बहादुरगढ़ में कूड़ा उठाने पहुंची प्रशासन की टीम: सफाई कर्मचारियों से झड़प, लाठीचार्ज का आरोप; कई कर्मचारी घायल

Wed, 02 Sep 2026 09:15 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 02 Sep 2026 09:15 AM IST
सार

बहादुरगढ़ के बाद झज्जर में भी प्रशासन और सफाई कर्मचारी देर रात तक आमने-सामने रहे। यहां शाम करीब पांच बजे शुरू हुआ कूड़ा उठाने का अभियान सुबह तक चलता रहा। प्रशासन की टीम कूड़ा उठाने में जुटी रही, जबकि कर्मचारी भी मौके पर डटे रहे।

विज्ञापन
Administration team arrives in Bahadurgarh to collect garbage: Clash with sanitation workers
सफाई कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प - फोटो : संवाद

विस्तार

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में कूड़ा उठाने की प्रशासन की कार्रवाई को लेकर मंगलवार देर रात 2 बजे जमकर हंगामा हुआ। रात करीब दो बजे प्रशासन और पुलिस की टीम कूड़ा उठाने पहुंची तो हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। तनाव बढ़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और कई सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया। लाठीचार्ज में कुछ कर्मचारी घायल हुए है। 

विज्ञापन


घटना के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेने को लेकर भी विवाद सामने आया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक महिला सफाई कर्मचारी को पुलिसकर्मी घसीटते हुए ले जाते दिखाई दे रहे हैं। महिला कर्मचारी पुलिस कार्रवाई का विरोध करती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारियों में रोष और बढ़ गया।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि प्रशासन की टीम जब कूड़ा उठाने लगी तो कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। इसी दौरान कर्मचारियों की ओर से कूड़ा फेंके जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने कर्मचारियों को पीछे हटाने के लिए बल प्रयोग किया। झड़प में कई सफाई कर्मचारियों के घायल होने की भी सूचना है, जिन्हें मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झज्जर में भी रात 3 बजे तक तनाव
बहादुरगढ़ के बाद झज्जर में भी प्रशासन और सफाई कर्मचारी देर रात तक आमने-सामने रहे। यहां शाम करीब पांच बजे शुरू हुआ कूड़ा उठाने का अभियान सुबह तक चलता रहा। प्रशासन की टीम कूड़ा उठाने में जुटी रही, जबकि कर्मचारी भी मौके पर डटे रहे। हड़ताल के बीच लगातार बढ़ रहे टकराव से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अब पुलिस कार्रवाई और महिला कर्मचारी को हिरासत में लेने के तरीके को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed