{"_id":"33562bb21b66204f46b81cb60cbe2be6","slug":"aditya-gets-472-rank-in-jee-advance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य ने जेईई एडवांस में पाई 472वीं रैंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य ने जेईई एडवांस में पाई 472वीं रैंक
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
Updated Fri, 19 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलए स्कूल के छात्र आदित्य कादमा वाला ने जेईई एडवांस में 472वीं रैंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। आल इंडिया लेवल पर हुए इस टेस्ट में आदित्य कादमा वाला ने पहले श्रेष्ठ 500 छात्रों में 472वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
आदित्य की इस सफलता में उनका और एलए अध्यापकों का कठोर परिश्रम रहा। संस्था प्रबंधक केएम डागर ने आदित्य की सफलता पर कहा कि हमारे लगातार कई सालों के श्रेष्ठ परिणामों की एक शृंखला है।
विज्ञापन
बारहवीं की परीक्षा में आदित्य ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। आदित्य ने फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 97 और गणित में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
आदित्य ने बताया कि उसका सपना आईएएस अधिकारी बनना है। आईएएस अधिकारी बनकर वह देश सेवा करेगा।
उसने बताया कि उसकी सफलता में स्कूल के फिजिक्स अध्यापक सुनीत बेनिवाल, केमिस्ट्री अध्यापक प्रीति शर्मा, गणित अध्यापक पूजा पुरोहित का योगदान रहा है।