{"_id":"6206ba9d0354c73d7052d28c","slug":"adgp-inspected-salhawas-police-station-jhjhar-news-rtk638154238","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजीपी ने किया साल्हावास थाने का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजीपी ने किया साल्हावास थाने का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल्हावास। रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार ने शुक्रवार को झज्जर का दौरा किया। झज्जर पहुंचने पर उनका एसपी वसीम अकरम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण व अन्य पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। थाना साल्हावास का अनौपचारिक निरीक्षण करते हुए एडीजीपी खिरवार ने थाना की बिल्डिंग, सीसीटीएनएस एवं कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया।
थाना के एमएचसी कक्ष तथा शस्त्रागार में रखें असलाह इत्यादि की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में थाना प्रबंधक के कार्यालय सहित थाना के मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, वायरलेस कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। थाना में बने हवालात का निरीक्षण करते हुए उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए। थाना परिसर में बिजली व पानी की उचित व्यवस्था, सीवरेज सिस्टम के सुचारु संचालन के संबंध में भी थाना प्रबंधक को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। मालखाने का निरीक्षण करते हुए उन्होंने माल मुकदमा तथा थाना में खड़े पुराने व पुलिस कब्जे में लिए गए वाहनों के मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने थाना के प्रांगण में पड़े गैर जरूरी सामान को तुरंत हटाने व थाना में साफ सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर दीपक कुमार, डीएसपी नरेश कुमार, थाना प्रबंधक साल्हावास निरीक्षक रामकरण व अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।