{"_id":"668c8d2b3c30bd359c02e0be","slug":"active-participation-of-panchayats-is-necessary-in-making-tb-free-district-dc-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111756-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी मुक्त जिला बनाने में पंचायतों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी मुक्त जिला बनाने में पंचायतों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: डीसी
Tue, 09 Jul 2024 06:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए पंचायतों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान में अपना सराहनीय योगदान दें, जिससे वर्ष 2025 तक प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार किया जा सके।
डीसी सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने उपरांत अपना संबोधन दे रहे थे। डीसी ने कहा कि टीबी मुक्त गांव बनने पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है जिसके तहत तीन स्तर पर ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम चरण में जिले में 26 पंचायत चयनित हुई हैं जो पूर्ण रूप से टीबी मुक्त घोषित की गई हैं। टीबी मुक्त पंचायतों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम बधाई की पात्र हैं।
इस बीच डीसी कैप्टन शक्ति सिंह का स्वागत करते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि प्रत्येक गांव को टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सार्थक प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव को टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक गांव में टीबी मरीजों में लगातार बातचीत के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। गांवों में टीबी मरीजों की पहचान कर उनका इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। इस मौके पर टीवी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. कुनाल कादयान, एसएमओ डीघल डॉ सत्यपाल, एसएमओ डॉ. मधूप शेठी, डॉ. सुनीता दलाल, डॉ. दिव्यांश, डॉ. भूपेश, डॉ. अमित, डॉ. गौतम, सुपरिटेंडेंट अशोक कुमार, शमशेर सांगवान, मीनाक्षी, संदीप जांगडा उपस्थित थे।