फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Action taken against encroachments, 70 cars parked in no-parking zones fined.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, नो पार्किंग में खड़ी 70 कारों का चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Action taken against encroachments, 70 cars parked in no-parking zones fined.
-फोटो 51 : अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से बातचीत करते एसडीएम अभिनव सिवाच। संवाद
बहादुरगढ़। बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात को लेकर प्रशासन ने शनिवार को रेलवे रोड पर विशेष अभियान चलाया। दुकानों के आगे लगाए गए अवैध तख्त, बोर्ड, रेहड़ियां और सड़क पर खड़े वाहनों को हटाया गया। इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़ी 70 कारों के चालान किए
विज्ञापन

एसडीएम अभिनव सिवाच के नेतृत्व में नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम करीब दो घंटे तक सड़कों पर मौजूद रही और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीएम के अचानक मौके पर पहुंचते ही दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण और नियमों के उल्लंघन पर कुल 48 हजार रुपये के चालान काटे। कई दुकानदारों के ढाई हजार तो कई के दस हजार तक के चालान किए गए। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार विक्रम शर्मा, सतीश कुमार, सुधीर कुमार का कहना है कि वर्षों से वे इसी तरह दुकान के बाहर सामान लगाकर व्यवसाय कर रहे हैं और अचानक की जा रही कार्रवाई से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ दुकानदारों ने एसडीएम से स्थायी समाधान और वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।

एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि आम नागरिकों को भी परेशानी होती है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में अतिक्रमण पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान नगर परिषद के अधिकारी, ट्रैफिक एसएचओ सतीश कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

-फोटो 51 : अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से बातचीत करते एसडीएम अभिनव सिवाच। संवाद

-फोटो 51 : अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से बातचीत करते एसडीएम अभिनव सिवाच। संवाद

-फोटो 51 : अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से बातचीत करते एसडीएम अभिनव सिवाच। संवाद

-फोटो 51 : अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से बातचीत करते एसडीएम अभिनव सिवाच। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed