फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Action on illegal colony cutting, ban on sale of land in Patoda

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध कॉलोनी काटने पर कार्रवाई, पाटोदा में जमीन की बिक्री पर रोक

Wed, 04 Dec 2024 01:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 04 Dec 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
Action on illegal colony cutting, ban on sale of land in Patoda
झज्जर। जिला प्रशासन ने भूमाफियाओं की ओर से काटी जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झज्जर तहसील के पाटोदा गांव में अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की है। पाटोदा गांव में बगैर लाइसेंस/सीएलयू/एनओसी के अवैध कॉलोनी विकसित करने के प्रयासों को रोकने के लिए निर्णायक कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ने कार्रवाई करते हुए संबंधित खसरा नंबरों पर जमीन की बिक्री पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। डीटीपी मनीष कुमार ने बताया कि पाटोदा गांव के मुस्तिल नंबर 30//12,13 जमीन पर सेल्स डीड, एग्रीमेंट ऑफ सेल, फुल पेमेंट एग्रीमेंट और पावर ऑफ अटॉर्नी जैसी सभी गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य नागरिकों को भूमि से जुड़े किसी भी तरह के धोखाधड़ी से बचाना और अवैध कॉलोनियां विकसित करने पर रोक लगाना है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे भूमि खरीदते समय पूरी सतर्कता बरतें। नागरिकों को सलाह दी गई है कि जमीन खरीदने से पहले संबंधित दस्तावेजों की पूरी जांच करवाएं और यह सुनिश्चित करें कि भूमि वैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed