फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ACP teaches a lesson to those who perform stunts with Thar, makes them take action

Jhajjar-Bahadurgarh News: थार से स्टंट मारने वालों को एसीपी ने सिखाया सबक, लगवाए सपाटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
ACP teaches a lesson to those who perform stunts with Thar, makes them take action
बहादुरगढ़। दिल्ली रोहतक रोड पर रोहद टोल प्लाजा के पास सड़क पर थार से स्टंट मारना और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना कुछ युवाओं को भारी पड़ गया। जब थार व वर्ना गाड़ी से स्टंट किया जा रहा था उसी दौरान वहां से गुजर रहे एसीपी दिनेश की नजर इन पर पड़ी। उन्होंने इनका चालान या जुर्माने करने की बजाय 50 सपाटे लगवाए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने युवाओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए बताया कि स्टंट करना न केवल उनकी बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा है। इस अनोखी सजा से युवाओं को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत न करने का वादा किया। एसीपी दिनेश की इस पहल की लोगों ने सराहना की और कहा कि जुर्माने से ज्यादा असरदार यह तरीका है, जिससे युवा खुद गलती का अनुभव कर सीखते हैं।
विज्ञापन

मुझे पता है कैसे लगाते हैं सपाटे, ठीक से लगाओ
एसपी ने युवाओं की सपाटे लगाते समय की वीडियो भी बनाई। इसमें वे कह रहे हैं कि अभी 50 नहीं हुई हैं। खिलाड़ी हूं मैं, मुझे पता है कैसे सपाटे लगते हैं। ठीक से लगाओ। दाणे ना चुगो। सड़कें स्टंट दिखाने की जगह नहीं होतीं। इस तरह की हरकतें गंभीर हादसों को जन्म देती हैं। यदि समय रहते इन्हें रोका न जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 77: थार से स्टंट करने वालों से सपाटे लगवाए एसीपी दिनेश कुमार। स्रोत - सोशल मीडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed