फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Acid thrown on clothes hawker staying in Dharamshala in Jhajjar, dispute broke out month ago

Jhajjar: धर्मशाला में रुके कपड़े की फेरी लगाने वाले व्यक्ति पर फेंका तेजाब, एक महीने पहले हुआ था विवाद

Fri, 05 Jan 2024 12:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 Jan 2024 12:46 PM IST
सार

दीपाली ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका पति बादल कपड़े की फेरी का काम करता है। तीन जनवरी की रात लगभग साढ़े 10 बजे उसके पति के नंबर से उसके भांजे साहिल के मोबाइल पर फोन आया और कहा कि तेरे मामा बादल पर किसी ने तेजाब फेंक दिया है।

विज्ञापन
Acid thrown on clothes hawker staying in Dharamshala in Jhajjar, dispute broke out month ago
थाना झज्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर की यादव धर्मशाला में कपड़े की फेरी लगाने के लिए रुके एक व्यक्ति पर उसके ही कालोनी के व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। इससे व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। तेजाब फेंकने का कारण एक माह पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ की डहिया बस्ती निवासी दीपाली ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका पति बादल कपड़े की फेरी का काम करता है। वह करीब 15 दिन कपड़े की फेरी के लिए झज्जर आया हुआ था और यादव धर्मशाला झज्जर में रुका हुआ था। तीन जनवरी की रात लगभग साढ़े 10 बजे उसके पति के नंबर से उसके भांजे साहिल के मोबाइल पर फोन आया और कहा कि तेरे मामा बादल पर किसी ने तेजाब फेंक दिया है।
विज्ञापन


यह सूचना पाकर उसकी ननद आशा व भांजा साहिल यादव धर्मशाला झज्जर में पहुंचे और उसके पति बादल को सरकारी अस्पताल झज्जर में लेकर गए, जहां डाक्टर ने उसके पति बादल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति बादल पर विकास निवासी डहिया बस्ती बहादुरगढ़ ने यादव धर्मशाला झज्जर में जाकर तेजाब फेंका है। उसने बताया कि करीब एक महीना उनका विकास के परिवार वालों के साथ झगड़ा हुआ था। उसी झगडा का बदला लेने व रंजिश रखते हुए विकास ने यह वारदात की है। पुलिस ने शिकायत पर विकास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed