फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   accused porincipal not arrested

झज्जर-बहादुरगढ़: छेड़छाड़ के आरोपी मुख्याध्यापक की नहीं हुई गिरफ्तारी, आज जांच टीम जाएगी स्कूल

Thu, 16 Feb 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 16 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
accused porincipal not arrested
साल्हावास। साल्हावास थाना क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में एक सातवीं कक्षा की नाबालिग लड़की के साथ मुख्याध्यापक द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले में महिला थाने झज्जर में पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला थाना प्रभारी द्वारा छात्रा का मेडिकल जांच करवाई जा चुकी है। छेड़छाड़ के आरोप लगते ही मुख्याध्यापक स्कूल से अनुपस्थिति चल रहे हैं। जिसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी अनुमति नहीं ली गई है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जो वीरवार को संबंधित स्कूल में दौरा करेगी। इस तीन सदस्यीय जांच कमेटी में खंड शिक्षा अधिकारी जसवंत सिंह तथा दो वरिष्ठ महिला प्राध्यापकों को शामिल किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी जसवंत सिंह ने इस बारे में आरोपित मुख्याध्यापक को सूचना देते हुए जांच के समय उपस्थित रहने के निर्देश भी जारी किए हैं। मंगलवार को महिला थाना झज्जर की प्रभारी अपनी टीम के साथ स्कूल पहुंची और उपस्थित अध्यापकों और बच्चों से अलग-अलग बुलाकर लगभग डेढ़ घंटे पूछताछ की थी। इस दौरान मुख्याध्यापक विद्यालय में हाजिर नहीं मिले। पुलिस टीम ने बच्चों और अध्यापकों के बयान कलमबद्ध किए हैं। इस मामले में खंंड शिक्षा अधिकारी जसवंत सिंह का कहना है कि इस मामले में जो कोई भी दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा टीम निष्पक्ष जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजेगी। 3 सदस्यीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी आगे की कार्रवाई करेंगे। वहीं दूसरी तरफ आरोपित मुख्याध्यापक स्कूल के ही दो अध्यापकोंं द्वारा उनके खिलाफ साजिश रचने की बात कह रहे हैैं।
विज्ञापन

जांच कमेटी वीरवार को संबंधित स्कूल का दौरा करेगी और अपनी निष्पक्ष जांच की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेगी ।
- जसवंत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, मातनहेल।
महिला थाने से आरोपित मुख्याध्यापक से संबंधित शिकायत आज ही पहुंची है, मामले की जांच जारी है। जल्द ही आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
रामपाल सिंह, एसआई, साल्हावास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed