फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused of threatening to file a false case for demanding money

Jhajjar-Bahadurgarh News: रुपये मांगने पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप

Sun, 02 Jul 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 02 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to file a false case for demanding money
बहादुरगढ़। पुलिस को दी शिकायत में देवेंद्र निवासी ककरोई, सोनीपत ने बताया है कि जनवरी 2022 में उन्होंने एक स्कूल के भवन को तोड़ने व मलबा खरीदने का टेंडर लिया था। इसके बाद वह मलबा हबीब नाम के एक व्यक्ति को 80 लाख रुपये में बेच दिया। तब मजदूरी के आठ लाख तो उसने दे दिए थे, लेकिन 72 लाख रुपये बाकी रह गए। उसने रुपये कई बार मांगे, लेकिन हबीब ने नहीं दिए। 27 मार्च 2023 को हबीब, रजाक अपने कुछ साथियों के साथ मेरी सेक्टर-36 स्थित एक साइट पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने मेरा काम संभालने वाले अमित को धमकी दी। 1 अप्रैल की दोपहर और 5 अप्रैल की शाम को एक महिला कुछ युवकों के साथ आईए आते ही अमित को कहने लगी कि देवेंद्र कहां है। उससे कह देना कि आगे से हबीब से रुपये की मांग न करें और मेरे पास 40 लाख रुपये भिजवा दे। नहीं तो उस पर रेप का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दूंगी। यह बात अमित ने मुझे बताई तो मैंने डर की वजह से साइट पर ही जाना छोड़ दिया। गत 15 अप्रैल को इस संबंध में एसपी आफिस व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत दी। 3 मई को केस दर्ज कराने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने धारा 389 406 420 506 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन








----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed