फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   accused of misdeeds entered death under the canter

दुष्कर्म के आरोपी ने जेल पहुंचने से पहले गाड़ी से उतरकर कैंटर में मारी टक्कर, मौके पर मौत

Sun, 31 May 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
accused of misdeeds entered death under the canter
अस्पातल में घटना को लेकर चर्चा करते अधिकारी। - फोटो : Jhjhar
पुलिस की लापरवाही एक बार फिर से सामने आई है। पुलिस के तीन-चार कर्मचारी दुष्कर्म के आरोपी को बहादुरगढ़ न्यायालय में पेश कर एक निजी गाड़ी में दुलीना जेल छोड़ने के लिए जा रहे थे। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम की गाड़ी को रुकवा कर कैंटर के नीचे घुसकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और झज्जर व बहादुरगढ़ के डीएसपी और पुलिस थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के महिला पुलिस थाने में करनाल जिले की एक महिला ने भिवानी जिले के सांगवान गांव निवासी बलजीत पर उसके साथ बहादुरगढ़ क्षेत्र में ही दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। 27 मई को दर्ज हुए इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत दुलीना जेल भेजने के आदेश दिए थे। इन आदेशों की पालना करते हुए बहादुरगढ़ पुलिस के तीन-चार कर्मचारी एक निजी गाड़ी में आरोपी को दुलीना जेल छोड़ने के लिए जा रहे थे। जब वे झज्जर के सिलानी मोड़ के पास ओवरब्रिज से दुलीना जेल की तरफ चले तो कुछ दूरी पर ही आरोपी ने पेशाब करने के बहाने से गाड़ी को रुकवाया। वह गाड़ी से नीचे उतर कर सड़क से गुजर रही एक कैंटर गाड़ी के नीचे जा घुसा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

- बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची मौके पर
सूचना मिलते ही झज्जर के डीएसपी राहुल देव, बहादुरगढ़ के डीएसपी अजायब सिंह व पुलिस थाना प्रभारी झज्जर राजेश कुमार, बहादुरगढ़ महिला पुलिस थाना प्रभारी सुनीता सहित विभिन्न टीमें मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां पर शव के पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार की सुबह आरोपी के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की तरफ से मामले में किस-किस पुलिस कर्मचारी की लापरवाही रही है। इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। आरोपी ने गाड़ी से उतरकर कैंटर के नीचे आकर अपनी जान दे दी है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- आजायब सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।

अस्पातल में कार्रवाई करती पुलिस।

अस्पातल में कार्रवाई करती पुलिस।- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed