फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused of forcing suicide arrested

आत्महत्या के लिए मबजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Jan 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of forcing suicide arrested
आत्महत्या के लिए विवश करने का एक आरोपी काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। गांव सुलोधा निवासी एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दीपक निवासी गांव सुलोधा ने शिकायत देते हुए बताया कि 23 दिसंबर 2021 को उसके भाई दिनेश निवासी सुलोधा ने फोन करके बताया था कि उसने जहर खा लिया है। आप बच्चों का ख्याल रखना। उसने सतपाल व वजीर से परेशान होकर जहर खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि एसपी वसीम अकरम के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए मामले के एक आरोपी को काबू किया गया। थाना सदर झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान वजीर निवासी गांव रईया जिला झज्जर के तौर पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed