फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused of committing cyber fraud by changing DP arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीपी बदलकर साइबर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2024 05:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 30 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of committing cyber fraud by changing DP arrested
झज्जर। व्हाट्सअप डीपी बदलकर ऑनलाइन साइबर फ्रॉड करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना झज्जर की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

साइबर थाना झज्जर निरीक्षक अजय मलिक ने बताया कि हरीश निवासी शेखपुर जट ने शिकायत दी थी कि 16 जून को उसके पास व्हाट्सअप नंबर से मैसेज आया, जिसने उसे बताया कि वह राजेंद्र उसकी बुआ का लड़का बोल हैं। उसे 45000 रुपये की जरूरत है। आपको 2 घंटे के बाद राशि वापस कर दूंगा। उसने उसे एक फोन नंबर दिया और उसमें पैसे डालने के लिए बोला। पीड़ित ने 45 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से उसके कहे हुए नंबर पर डाल दिए। इसके बाद उसका फिर से मैसेज आया और उसने पैसे मांगे, जिस पर पीड़ित को शक हुआ तो उसने उसके नंबर पर फोन किया तो उसने बताया कि किसी ने अपने नंबर पर उसकी डीपी लगा रखी है। उसने उससे किसी प्रकार के पैसे नहीं लिए हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना साइबर झज्जर में आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रूप सिंह निवासी राजस्थान के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed