फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused of cheating Rs 1 lakh by posing as an officer arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: अधिकारी बनकर एक लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2024 06:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 1 lakh by posing as an officer arrested
झज्जर । थाना साइबर झज्जर की पुलिस टीम ने अधिकारी बनकर एक लाख रुपये का साइबर फ्रॉड करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक साइबर झज्जर निरीक्षक अजय ने बताया कि झज्जर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके पास एक सितंबर को फोन आया कि मैं आपका सीनियर ऑफिसर बोल रहा हूं। आपके खाते में एक लाख रुपये डाल दिए हैं, जिसकी मुझे अर्जेंट जरूरत है। आप मुझे मेरे बताए गए नंबरों पर मेरे पैसे वापस डाल दें। मुझे वह आवाज मेरे सीनियर अधिकारी की लगी और मैंने जब अपना फोन चेक किया तो उसमें एक लाख रुपये का टैक्स मैसेज आया हुआ था। मैंने उनके बताए गए नंबरों पर एक लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद मैंने अपने सीनियर अधिकारी से बात की तो मुझे पता चला कि मेरे साथ फ्रॉड हुआ है और मेरे खाते में कोई पैसा नहीं आया है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आमिर निवासी दिल्ली के तौर पर की गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed