फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused of cheating millions by pretending to be a project partner in Uttarakhand

उत्तराखंड में प्रोजेक्ट पार्टनर बनाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप

Sat, 12 Jun 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating millions by pretending to be a project partner in Uttarakhand
बहादुरगढ़। उत्तराखंड में एक प्रोजेक्ट में पार्टनर बनाने का झांसा देकर बहादुरगढ़ के रहने वाले एक युवक के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने, रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर थाना शहर पुलिस ने चंडीगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ओमैक्स सिटी निवासी कपिल के अनुसार उनका एक परिचित उत्तराखंड में मैन पावर सप्लाई का कार्य करता है। वह अपने रिश्तेदार के पास आता-जाता रहा है। इसी दौरान वहां चंडीगढ़ के रहने वाले जसबीर से उसकी मुलाकात हुई। कपिल के अनुसार जसबीर ने उसे बताया कि वह उत्तराखंड में ठेकेदारी का कार्य करता है और उसका प्रोजेक्ट चल रहा है। उसको सुखरो नदी से पत्थर निकालने का कार्य मिला हुआ है। कपिल ने बताया कि जसबीर ने उसे उक्त प्रोजेक्ट में काफी मुनाफा होने का हवाला देते हुए अपनी बातों में ले लिया। इस दौरान कई बार मीटिंग भी की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कपिल के अनुसार उसने उक्त कार्य में पार्टनर बनकर उसे 35 लाख रुपए दिए। चेक के माध्यम से और आरटीजीएस के माध्यम से भी रुपये दिए। जब वह उक्त रकम देने के बाद वहां प्रोजेक्ट को देखने गया तो पता चला कि जसबीर के नाम से कोई काम अलॉट नहीं है। फिर उसने उससे अपने रुपये के बारे में बात की तो उसने छह माह में पैसा वापस देने का समय मांगा। वह उसके पास काफी समय से रुपये लेने के लिए जाता रहा और अब उक्त रुपये देने में मना कर दिया। कपिल के अनुसार उसे रुपये तो दिए नहीं बल्कि रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। उधर, इस मामले में सेक्टर-6 पुलिस थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस पर आरोप लगा है उससे पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed