फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused arrested in fatal stabbing case sent on one-day remand.

Jhajjar-Bahadurgarh News: चाकू मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी एक दिन के रिमांड पर

Thu, 16 Apr 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 16 Apr 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in fatal stabbing case sent on one-day remand.
बहादुरगढ़। छोटूराम नगर में 12 अप्रैल को एक युवक पर चाकू से हमला किया गया था। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


थाना प्रबंधक लाइनपार अजय मलिक ने बताया कि मामला 12 अप्रैल का है। शिकायतकर्ता जितेंद्र निवासी बक्सर बिहार हाल निवासी छोटूराम नगर लाइनपार बहादुरगढ़ में वह वेल्डिंग करता था। उसने बताया था कि घटना वाले दिन छुट्टी पर था। वह बाजार से सब्जी लेकर अपने घर वापस लौटा तो उसके घर के सामने सुमित बैठा था।
विज्ञापन

जब उसने सुमित को वहां से जाने के लिए कहा तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी सुमित ने गुस्से में आकर जितेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में जितेंद्र को दो जगह गंभीर चोटें आई। घायल अवस्था में वह किसी तरह मौके से भाग निकला और बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली हाल छोटूराम नगर लाइनपार बहादुरगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed