फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused arrested in case of withdrawing money by changing debit card

Jhajjar-Bahadurgarh News: डेबिट कार्ड बदलकी पैसे निकालने के मामले में आरोपी काबू

Tue, 26 Nov 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 26 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of withdrawing money by changing debit card
झज्जर। पुलिस टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकलवाने के मामले में एक वांछित उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए 2011 के एक मामले में उद्घोषित आरोपी को काबू किया है। उन्होंने बताया कि महेंद्र निवासी वजीरपुर ने अक्तूबर 2011 में शिकायत दी थी कि वह एक एटीएम में पैसे निकालने के लिए गए थे। उन्हें पैसे निकालने नहीं आ रहे थे, तभी वहां पास खड़े लड़के से मदद मांगी तो उस लड़के ने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। उसके बाद उनके खाते से 42 हजार से ज्यादा रुपये निकाल लिए।

इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले के आरोपी को सीआईए 2 बहादुरगढ़ में तैनात उप निरीक्षक राजेश कुमार की पुलिस टीम ने काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलजीत निवासी रैनकपुरा रोहतक के तौर पर की गई। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed