फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused absconding in case of setting girl on fire

Jhajjar-Bahadurgarh News: लड़की को आग लगाने के मामले में आरोपी फरार

Thu, 29 Feb 2024 09:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 29 Feb 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
Accused absconding in case of setting girl on fire
बहादुरगढ़। ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर लड़की को आग लगाने के मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे हिरासत में लिए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को गंभीर रूप से झुलसी युवती सरकारी अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। उसकी हालत को देखते हुए वह पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हरकत में आई। पीड़िता तथा परिजनों के बयान लिए गए थे। पीड़िता की उम्र करीब 17 साल है। वह दसवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। बताते हैं कि बुधवार को उसे स्कूल में रोल नंबर स्लिप लेने जाना था। इसलिए अपनी एक सहेली के साथ वह घर से निकली थी। वह बैंक कॉलोनी स्थित एक परिचित युवक के पास पहुंच गई। वहां किसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ और उसकी यह हालत हो गई। बाद में परिजनों को जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और लड़की को संभाला। लड़की की इस हालत के लिए परिजनों ने एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि वह उनकी लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था। संभवत: इसी वजह से उसने यह करतूत कर डाली। सिटी थाने में इस संबंध में एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन का कहना है कि यह घटना बुधवार की है। पीड़िता और आरोपी युवक एक-दूसरे को जानते हैं। अभी तक सामने आया है कि दोनों ने पार्टी की थी। इसी दौरान उनमें किसी बात पर विवाद हुआ था। मामले में तफ्तीश जारी है। एक आरोपी की पहचान हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed