फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused absconding for 17 years in murder case arrested

हत्या के मामले में 17 साल से फरार आरोपी काबू

Mon, 03 Jan 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accused absconding for 17 years in murder case arrested
बहादुरगढ़। हत्या के मामले में पिछले करीब 17 साल से फरार एक उद्घोषित आरोपी को सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी गांव मलिकपुर निवासी सुरेश के ओमैक्स सिटी रोहतक में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ओमैक्स सिटी रोहतक के एरिया से आरोपी सुरेश को काबू कर लिया। उसके खिलाफ झज्जर जिला पुलिस ने मार्च 2004 में बेरी थाना में गांव मलिकपुर निवासी एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया था। न्यायालय ने आरोपी को 26 नवंबर 2004 को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। अब पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया है। वह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए पिछले काफी समय से रोहतक में रह रहा था। रविवार को न्यायालय ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed